बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- दाखिल-खारिज पर रोक के विरोध में किसानों की सभा Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। ग्राम विकास समिति सिहमा की ओर से अंचलाधिकारी मटिहानी के कथित मनमाने रवैये के विरोध में पंचायत भवन में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पूर्णेन्दु कुमार ने की। रामदीरी सिहमा दियारा कृषक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अंजान ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। थाना नंबर 426, मौजा सिहमा बरारी की बंदोबस्ती से संबंधित दर्जनों केवाला का दाखिल-खारिज मौखिक रूप से रोक दिए जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1970-71 में इस जमीन का मिनी सर्वे हुआ था, जिसके आधार पर खतियान तैयार किया गया। जमीन से संबंधित नक्शा समेत अन्य आवश्यक कागजात भी किसानों के पास उपलब्ध हैं। इसके ब...