बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- दहेज की मांग और चाकू से हमला Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को प्रताड़ित करने तथा मायके में आकर चाकू से हमला कर जख्मी करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। इस संबंध में छतौना निवासी दशरथ शर्मा की पुत्री राधा देवी ने अपने पति राहुल शर्मा (बलिया निवासी) के विरुद्ध नावकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसका पति लगातार अपने मायके से दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल मांगकर लाने का दबाव बनाता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले 29 दिनों से छतौना स्थित अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि 29 अक्टूबर को उसक...