बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: वीरपुर, निज संवाददाता। दस लाख की लागत से उच्च माध्यमिक विद्यालय पर्रा में बने खेल मैदान में कोई सुविधा नहीं है। इससे यहां के खिलाड़ी खेल अभ्यास से वंचित हो रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर पर्रा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीडीओ से भेंट की,और खेल मैदान में खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।

खेल सामग्री की कमी छात्र नेता ऋषभ कुमार,मनीष कुमार,पीयूष कुमार,राजा कुमार आदि ने बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर को बताया कि मनरेगा के तहत पर्रा हाई स्कूल परिसर में 10 लाख की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट,वॉलीवाल कोर्ट,बैडमिंटन कोर्ट,ऊंची कूद,लंबी कूद व रनिंग ट्रैक बनाया गया था। उद्घाटन से पहले ही बास्केटबॉल का बैकबोर्ड और हूप क्षतिग्रस्त हो गया। खेल सामग्री भी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। बास्केटबॉल, वॉलीबाल व नेट...