बेगुसराय, अक्टूबर 5 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। आगामी दुर्गापूजा एवं एमएलसी चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को अनुमंडल के चार थाना क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। एसडीओ सन्नी कुमार सौरव, लाइन डीएसपी अभय कुमार सिंह एवं एसडीपीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में बखरी, नावकोठी, गढ़पुरा और परिहारा थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों ने मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मौके पर बीडीओ कुमार मुकेश, बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, ...