बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। कलश स्थापन के साथ ही रविवार से सभी दुर्गा मंदिरों व अपने घरों में मां दुर्गा के आराधकों ने श्रद्धा व भक्ति भाव से पूजा- आराधना शुरू कर दिया है। नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की गई। नारेपुर पश्चिम, झमटिया, बछवाड़ा रेलवे कॉलोनी, झमटिया ढाला, बैंक बाजार, रानी, गोधना, दरगहपुर, अरबा, कादराबाद, भरौल, मरांची, फतेहा, मुरलीटोल, चिरंजीवीपुर, चमथा आदि स्थानों पर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं बनवाई जा रही हैं। हर तरफ मां दुर्गा के पूजा पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाने में पूजा समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कलश स्थापन के साथ हुई माँ शैलपुत्री की आराधना, माहौल भक्तिमय इधर, दरगहपुर ठाकुरबाड़ी परिसर स...