बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को रोसड़ा से सिलीगुड़ी जा रही बस की चपेट में बाइक के आने से लगभग 20 वर्षीय नवयुवक की मौत घटनास्थल पर हो गई।

दुर्घटना का विवरण तेज रफ्तार यात्री बस ने बसही पंचायत स्थित सकरौली चौक के समीप एक बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बस के अगले चक्के के पास बुरी तरह फंस गई। लगभग 200 मीटर तक बाइक बस में फंसकर घसीटती रही। बाइक के परखच्चे उड़ गए और चिंगारियां निकलती रहीं। इस हादसे में तेघड़ा थाना क्षेत्र के बाइक चालक लखनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01, अतरुआ गांव निवासी लगभग 20 वर्षीय रामसेवक साह के पुत्र अभिषेक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल की स्थिति बताया जा रहा है कि मृतक सकरवासा से अपने फूफी के यहां से लगभग 5...