बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: बेगूसराय/गढ़पुरा, हिन्दुस्तान टीम। सावन की तीसरी सोमवारी पर जिलेभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालु अहले सुबह ही गंगा नदी और पोखरों में स्नान कर गंगा जल लेकर भगवान भोले को जल अर्पित करने के लिए मंदिरों की ओर रवाना हो गए। शहर के काली स्थान चौक स्थित शिव मंदिर, कर्पूरी स्थान, अम्बेदकर चौक, लोहियानगर व सर्वोदयनगर समेत विभिन्न मंदिरों में अहले सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इधर, गढ़पुरा प्रखंड स्थित बाबा हरिगिरिधाम में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। रात के 9:30 बजे से ही कांवरियों का जत्था गंगाजल लेकर बाबा हरिगिरिधाम पहुंचना शुरू कर दिया था।...