बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 23 लखमिनिया के बैदाबाग मोहल्ले से तीन वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला रविवार को प्रकाश में आया। लापता बच्चे की पहचान लखमिनिया बैदा बाग निवासी मो. सिराज के तीन वर्षीय पुत्र मो. जीशान के रूप में हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांड संख्या 440/26 दर्ज कर बच्चे की खोज शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे बच्चा अपने पिता के पीछे-पीछे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद थाना में आवेदन देकर बच्चे के लापता होने की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि डॉग स्क्वायड बुलाकर आसपास के क्षेत्रों में जांच कराएंगे। ...