Begusarai News: तीन माह के दौरान सदर अस्पताल में 517 ऑपरेशन
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। कारगिल विजय भवन में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा डीएम रिची पांडेय ने की। समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत तीन माह के दौरान सदर अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के माध्यम से कुल 517 ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं।
अस्पताल में उपलब्ध सेवाएं अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग, सामान्य सर्जरी, हड्डी रोग तथा नाक, कान एवं गला रोग से संबंधित विभिन्न प्रकार की सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। तीन माह के दौरान प्रसूति एवं स्त्री रोग चार प्रकार, सामान्य सर्जरी में 35, हड्डी रोग में 30 व ईएनटी में सात प्रकार की सर्जरी की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.