बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। पिछले तीन दिनों में दो हत्या से तेघड़ा पुलिस की नींद उड़ी हुई है। छह सितंबर की रात एक अज्ञात युवती का शव गुप्ता लखमिनियां बांध पर मिली थी। अब तक उसकी पहचान तक नहीं हो पाई थी। पुन: किशोर की हत्या से पुलिस व्यवस्था पर लोग सवाल खड़े करने लगे हैं। कई लोगों ने बताया कि आधे से अधिक पुलिस बल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर गौशाला परिसर में ही लगे रहे जबकि मेला क्षेत्र के बाहर दो-दो हत्या हो गई।

स्थानीय लोगों की चिंता कई ग्रामीणों ने बताया कि शांति समिति की बैठक में भी मेला क्षेत्र के बाहर होने वाले अपराध के बारे में लोगों द्वारा प्रश्न उठाए गए थे। हलांकि कुछ लोगों का मानना है कि क्षेत्र में सूखा नशा और शराब का कारोबार काफी बढ़ गया है। इसको लेकर ही अपराध भी बढ़ रह...