बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों, तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मधुरापुर के समीप रिंग बांध में रिसाव से दहशत निगरानी एवं राहत की व्यवस्था डीएम रिची पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। तटबंधों पर किसी भी प्रकार की क्षति, रिसाव, रेनकट, फॉक्स होल अथवा अन्य कमजोर बिंदु पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव से संबंधित सभी संसाधनों को तैयार रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने ...