बेगुसराय, जुलाई 23 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर वार्ड संख्या-02 निवासी जरीना बेगम ने करीब दो माह पूर्व हुई जेवर चोरी के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज कांड में गांव के ही मो. दानिश, मो. असलम तथा जलीसा खातून को नामजद किया है। आवेदन में जरीना बेगम ने बताया कि दिल्ली जाने से पहले उसने लगभग 30 ग्राम सोने के दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी बाली, दो बुलाक, एक मांगटीका तथा चांदी की एक जोड़ी पहुंची, एक जोड़ी छागल और दो जोड़ी पायल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये है, अपनी सास जलीसा खातून के पास सुरक्षित रखे थे। बाद में सास ने फोन पर सूचना दी कि ट्रंक का ताला तोड़कर चोर सभी जेवर चोरी कर ले गए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद मामले की जानकारी जुटाने के दौरान बुधवार को उसने नामजद आरोपितों को चोरी ...