Begusarai News: डॉक्टर्स डे पर आंख जांच कैंप का हुआ आयोजन
बेगुसराय, जुलाई 1 -- Begusarai News: बरौनी। किरण नेत्रालय सेवा समिति बरौनी के सौजन्य से बुधवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर नि:शुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंख के बीमारी से परेशान 200 रोगियों की आंख जांच किया गया। डायरेक्टर व आंख रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से डॉक्टर्स डे के मौके पर हर साल गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए आंख जांच कैंप का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी किरण नेत्रालय सेवा समिति आंख जांच का निशुल्क कैंप लगाया है। कैंप में आए रोगियों को आंख जांच करने के बाद मुफ्त में दवा चश्मा आदि दी गई। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को कम खर्च पर ऑपरेशन की सहूलियत मुहैया कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.