बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में गुरुवार को कृष्ण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे बच्चे श्रीकृष्ण, राधा तथा ग्वाल-बालों की मनमोहक वेशभूषा में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों, भक्ति-गीतों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं, शिक्षाओं तथा भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय क्षमता और स्वस्थ...