Begusarai News: डीआईजी से की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने की शिकायत
बेगुसराय, अगस्त 20 -- Begusarai News: बेगूसराय। परिहारा थाना क्षेत्र में 15 एवं 16 अगस्त को हुई मारपीट की घटना को लेकर परिहारा के अनिल साह ने डीआईजी को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। घायल अनिल साह ने आरोप लगाया है कि नामजद एवं अन्य आरोपितों द्वारा उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। इसमें उन्हें और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद थाना परिहारा में लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने डीआईजी को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- परिहारा थाना पर लगाया प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.