बेगुसराय, जुलाई 23 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित नवनिर्मित डिग्री महाविद्यालय में अब तक नामांकन शुरू नहीं होने के विरोध में गुरुवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्र-छात्राएं अंबेडकर चौक से नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान सांसद और राज्य सरकार के मंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

छात्रों की समस्याएं पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि बखरी के हजारों छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय हो रहा है। अनुमंडल मुख्यालय बनने के तीन दशक बाद भी यहां स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। सरकार की घोषणाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह गई हैं। पूर्व प्रदेश मंत्री प्रिंस सिंह ने कहा कि विद्यार्थ...