बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: नावकोठी। डफरपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी 19 वर्षीय युवक मिथिलेश कुमार पिछले तीन दिनों से लापता है। वह अकलू मोची का पुत्र है। परिजनों के अनुसार, 29 अक्टूबर से मिथिलेश का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने 30 अक्टूबर को नावकोठी थाने में इसकी सूचना दी है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि लापता युवक की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...