Begusarai News: ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर दिये दिशा निर्देश
बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने मंगलवार को बभनगामा पंचायत का दौरा कर विभिन्न विकास योजना समेत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का जायजा लिया। वार्डो में डोर टू डोर कचरा उठाव को लेकर लोगों से फीडबैक लिया तथा जरूरी दिशा निर्देश सफाई कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को किया। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई तके गीले कचरे से खाद तैयार करने का भाी निर्देश दिया गया। बभनगामा में पंचायत सरकार भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का भी जायजा लिया तथा मुखिया को अविलंब निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। बीडीओं ने बताया कि अब पंचायतों में ग्राम पंचायत राज के मातहत ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना है। पंचायत सरकार भवन के लिए ग्राम पंचायत को 25 लाख रूपये तत्काल दिये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.