बेगुसराय, अगस्त 5 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित बाघा श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी के सभागार में चार माह पूर्व गठित ठाकुरबाड़ी न्यास समिति को लेकर उत्पन्न विवाद एवं समिति द्वारा किये गये विकास कार्यों के संबंध में एक प्रेसवार्ता में दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए। समिति के सचिव जितेन्द्र कुमार जीबू और सदस्य भाजपा नेता आशुतोष पोद्दार उर्फ हीरा ने कहा कि मंदिर की पूर्ववर्ती समिति लगभग सात वर्षों से कार्यरत थी। लेकिन लंबे समय से उस कमेटी के द्वारा मंदिर के समुचित विकास एवं रख-रखाव की दिशा में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया गया। इतना ही नहीं पुरानी कमेटी के सदस्यों और भू-माफिया की मिलीभगत से दो लोगों को जमीन पर अवैध कब्जा करने दिया गया। इसी कारण स्थानीय श्रद्धालुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से चार माह पूर्व नई समिति का...