बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। थाना क्षेत्र के बरौनी कॉलेज रोड में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से गढ़हरा निवासी प्रकाश राय का पुत्र सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि सोनू अपनी बाइक से बरौनी काम करने जा रहा था। सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए बरौनी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया गया। पीड़ित के चाचा सुबोध राय ने बताया कि राजवाड़ा के ही गिट्टी-बालू के दुकानदार के अनियंत्रित ट्रैक्टर से बाइक सवार सोनू कुमार को धक्का लगा। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इस संबंध में घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...