Begusarai News: ट्रैक्टर की ठोकर से युवक घायल
बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक चकिया थाना क्षेत्र के बरियाही गांव के वार्ड नौ निवासी कारी यादव के पुत्र 38 वर्षीय सुबोध कुमार है। घायल युवक के भाई कुंदन कुमार ने बताया कि मेरा भाई सब्जी लाने के लिए मल्हीपुर चौक पर गया था। इसी दौरान सिमरिया धाम की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने पहले मल्हीपुर चौक पर पूर्व से खड़ी एक बुलेट में ठोकर मारी फिर मेरे भाई को धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: ट्रैक्टर ने कार, ई-रिक्शा और लूना में मारी टक्कर, सात घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.