बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: नावकोठी। महेशवाड़ा ब्रह्मस्थान के समीप शुक्रवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पहसारा स्वास्थ्य उपकेंद्र की सीएचओ जुली कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए जीडी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके दायें पैर की हड्डी टूटने की बात कही। वहीं, बायें पैर में भी गंभीर चोट लगी है। बताया गया कि जुली कुमारी नावकोठी पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित गर्भवती महिलाओं की जांच शिविर में ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने डेरा लौट रही थीं। इसी दौरान महेशवाड़ा ब्रह्मस्थान के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। ...