बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को भी बरौनी जंक्शन पर चेकिंग स्टाफ द्वारा अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों व मेमू ट्रेनों में भी टिकट जांच चलाया गया। इससे बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...