बेगुसराय, जुलाई 20 -- Begusarai News: बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के लिए पूरब दिशा स्थित एक टिकट काउंटर को पिछले वर्ष खोला गया है। नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज से यात्रियों का उक्त रास्ते से 24 घंटे आना जाना लगा रहता है। टिकट काउंटर खुलने के शुरूआती दौर में टिकट काउंटर तीन शिफ्ट यानी 24 घंटे संचालित होता था। अभी लगभग दो महीने से अधिक समय से उक्त टिकट काउंटर सुबह 8 से 4 बजे तक ही खुलता है। इसके बाद काउंटर में ताला लगा रहता है। इससे यात्रियों को मुख्य टिकट घर जाकर टिकट लेने की विवशता बनी है। इस संबंध में डीसीआई आमिर साह ने बताया कि इससे वरीय आधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रिंटर खराब होने से टिकट वेंडिंग मशीन ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...