Begusarai News: टारी गांव में एक ही रात चार घरों में हुई चोरी
बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। जोकिया पंचायत के टारी गांव के वार्ड संख्या 9 में चोरों ने शनिवार की देर रात एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पीड़ितों रविवार की सुबह मिली। पहली घटना स्व. लालचंद महतो के पुत्र लखन महतो के घर हुई। चोरों ने रात घर में प्रवेश कर कमरे में रखे पांच हजार रुपये नकद, एक भरी सोना और करीब 10 भरी चांदी के जेवरात चोरी कर ली। बताया गया कि घर में पति-पत्नी रहते हैं। पत्नी बरामदे में सोई थी, जबकि पति छत पर सो रहा था। चोरों ने एक कमरे से चाबी निकालकर दूसरे कमरे का ताला खोला और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
दूसरी घटना दूसरी घटना में चोरों ने करुण महतो का मोबाइल चोरी कर लिया। तीसरी घटना अनिल महतो के घर में हुई। चोरों ने दरवाजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.