बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। झमटिया घाट पर रविवार की देर शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब श्रद्धालुओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां गंगाजल भरने पधारे कुछ कांवरियों ने नाव पर चढ़ कर अन्य श्रद्धालुओं के ऊपर पानी छिड़कना शुरू कर दिया। इस बात का स्थानीय कुछ लोगों ने जब विरोध किया तो वह उनके साथ मारपीट पर आमदा हो गए। फिर वहां दुकानों में लगे बांस-बल्ले खींचकर एक-दूसरे पर प्रहार शुरू कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उत्पात मचा रहे सभी कांवरिए नशे में धूत थे। यह भी पढ़ें- दूसरी सोमवारी पर बोल बम के नारे से गूंज उठा झमटिया घाट यह भी पढ़ें- जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, विव...