बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी को झमटिया घाट पर गंगाजल भरने शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने यहां से गंगाजल भरकर समस्तीपुर जिले के विद्यापति धाम, थानेश्वर स्थान, बेगूसराय जिले के बाबा हरिगिरी धाम समेत विभिन्न शिवालयों के लिए पांव- पैदल व विभिन्न वाहनों से प्रस्थान किया। यहां एक दिन पूर्व रविवार की शाम से ही सड़क व रेल मार्ग से कांवरियों का जत्था पधारने लगा था। शाम करीब 6:00 बजे के बाद समस्तीपुर की दिशा से बछवाड़ा जंक्शन पर आने वाली सभी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों से बड़ी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उतरती दिखी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: तीसरी सोमवारी: रास्ते में बोल बम, मंदिरों में हर हर महादेव का गूंजता रहा जयघोष सुरक्षा उपाय देर शाम तक बछवाड़ा जंक्शन से स्टेशन ...