बेगुसराय, अगस्त 4 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय की ओर से 7 अगस्त को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान निजी क्षेत्र की राज्य एवं राज्य के बाहर की करीब 22 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट साक्षात्कार लेकर चयन करेंगे। ' जिला नियोजन अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मेले में न्यूनतम आठवीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक तथा अन्य तकनीकी योग्यताधारी बेरोजगार युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। योग्य अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं दक्षता के आधार पर विभ...