Begusarai News: जर्जर पर्रा-सरौंजा पथ के निर्माण की उठाई मांग
बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: वीरपुर। पर्रा पंचायत के लोगों ने जर्जर पर्रा-सरौंजा पथ के निर्माण की मांग सरकार से की है। शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा इस रोड की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। छात्र नेता ऋषभ कुमार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व विधायक अमिता भूषण के कार्यकाल में यह रोड बना था,जो अब टूटने लगा है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं,जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। उन्होंने इस रोड का निर्माण शीघ्र करने की मांग सरकार से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.