बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: लाखो,निज प्रतिनिधि। जयमंगला वाहिनी परिवार की ओर से रतनपुर स्थित स्प्लैश बैंक्वेट हॉल में आठवां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रक्तदान करने वाले 700 से अधिक रक्तवीर, रक्तवीरांगना, सहयोगियों एवं पत्रकारों को उनकी तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशी मिश्रा, सुमित कुमार और संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। दिनकर कोचिंग सेंटर, विहान एकेडमी और न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से पांच हजार से अधिक लोगों की जान बचाने में योगदान देना बड़ी सामाजिक सेवा है। मेयर पिंकी देवी एवं पूर्व मेयर संजय कुमार को भी सम्मानित किया गया। डॉ. र...