बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमेटी, समसा के बैनर तले सोमवार को शहीद भगत सिंह चौक, समसा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने की। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। प्रखंड जदयू अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने भगत सिंह के संघर्ष को याद किया। पंसस गौतम गोस्वामी ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। शोषित समाज दल के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य ने शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह भी पढ़ें- 119 वी जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किए गए शहीद भगत सिंह मौके पर महेश पोद्दार, अरुण म...