Begusarai News: जयंती पर याद किए गए एटक नेता चंदेश्वरी सिंह
बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। 76वीं जयंती पर एटक के राष्ट्रीय सचिव मंडल सदस्य चंदेश्वरी प्रसाद सिंह शिद्दत के साथ याद किये गये। बीहट स्थित भाकपा अंचल कार्यालय में सोमवार को हुए जयंती समारोह में भाकपा राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि भाकपा बीहट शाखा के जमीनी कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय परिषद तथा ट्रेड यूनियन के साधारण कार्यकर्ता से लेकर एटक के राष्ट्रीय सचिव मंडल सदस्य के रूप में कामरेड चंदेश्वरी सिंह ने अपनी जिम्मेदारियों का सम्यक निवर्हन किया था।
जयंती समारोह बीहट में स्टूडेन्ट क्लब बनाकर खेलकूद प्रतिर्स्पधा कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। अध्यक्षता रामाधार सिंह ने की। मंच संचालन बरौनी भाकपा अंचल मंत्री प्रह्लाद सिंह ने किया। पूर्व विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि भाकपा की विचारधारा के जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.