बेगुसराय, अगस्त 6 -- Begusarai News: नावकोठी, संवाददाता। नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल सहदेव यादव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नावकोठी में इलाज कराया गया। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में सहदेव यादव ने गांव के ही चंदन कुमार एवं मीना देवी को नामजद आरोपित बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने आरोपित से जमीन खरीदकर छह वर्ष पूर्व इंदिरा आवास का निर्माण कराया था और तब से शांतिपूर्वक रह रहे हैं। हाल के दिनों में आरोपितों ने उनके घर जाने का रास्ता बंद कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों ने लोहे की छड़ से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस...