Begusarai News: जमाबंदी धारकों को ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, म्यूटेशन कराना जरूरी : डीएम
बेगुसराय, अगस्त 14 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जिन लोगों के नाम से जमाबंदी दर्ज होगी, उन्हें ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसलिए जिन परिवारों में भूमि का बंटवारा हो चुका है, वे शीघ्र म्यूटेशन कराकर अपना नाम जमाबंदी में दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि बंटवारे के लिए ग्राम कचहरी में बंटवारे की अर्जी दी जा सकती है।
सरकारी योजनाओं के लाभ डीएम शुक्रवार को कारगिल भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में 5600 बीपीएल परिवारों की पहचान की गई है। यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन (यूएलए) मॉडल के माध्यम से इन परिवारों के घरों पर नवंबर तक सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत लाभार्थियों को सोलर पैनल एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.