Begusarai News: जन्माष्टमी को लेकर बरौनी जंक्शन पर बढ़ी सुरक्षा
बेगुसराय, सितम्बर 5 -- Begusarai News: बरौनी। जन्माष्टमी मेले को लेकर बरौनी जंक्शन पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इसको लेकर रेलवे स्टेशन व रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा के बेहतर बंदोबस्त किए गए हैं। बरौनी जंक्शन पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आरपीएफ के अधिकारी व जवान के साथ साथ डॉग स्क्वायड भी शामिल है। इस दौरान यात्रियों के बैग व झोला सहित अन्य चीजों की मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी जांच की जा रही है ताकि कोई भी यात्री संदिग्ध वस्तु लेकर रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच सके। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जीएम ने बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास योजना से होने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.