बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: तेघड़ा। बरौनी-एक पंचायत स्थित शांडिल्य धाम के दूसरे तल की छत ढलाई का काम जनसहयोग से पूरा हुआ। शांडिल्य धाम निर्माण के संयोजक एवं बरौनी-एक पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सैकड़ों भक्तों द्वारा इस काम में हाथ बंटाकर निर्माण कार्य में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मौके पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी ओजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...