बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद की ओर से जारी स्वच्छता ही सेवा, 2026 के तहत शुक्रवार को गढ़हरा पोस्ट आफिस से गढ़हरा पुराने बाजार तक स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर बीहट नप के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता दानिश महबूब, चंद्रचूड़ साह, लोक स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप कुमार, पार्षद प्रतिनिधि गोपीनाथ साह, पंकज मिश्र, मुरारी कुमार, राज कुमार, मो.नदीम आदि शामिल हुए। ऋषिकेश कुमार ने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ समाज निर्माण का सपना साकार होगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी लोगों का सहयोग जरूरी यह भी पढ़ें- Siwan News मेहंद्रनाथ मंदिर परिसर में डीएम ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

हिं...