बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े दो मामले का निष्पादन किया गया। दो नये मामले पंजीकृत किये गये, जिसमें पक्षकारों को अगले शनिवार को जमीन संबंधित अपेक्षित कागजात के साथ उपस्थित होने का नोटिस संबंधित थाना के जरिये भेजा गया है। मोसादपुर के धनंजय कुमार सिंह बनाम सुनील सिंह वगैरह तथा सहुरी के अरुण कुमार सिंह बनाम रजनीश कुमार उर्फ राजा के बीच भूमि विवाद का निपटारा किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर, राजस्व अधिकारी रामविनोद ठाकुर, संतोष कुमार, राजेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...