बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: छौड़ाही। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद से जुड़े दो नए आवेदन प्राप्त हुए। सावंत पंचायत के सत्तो महतो और अमारी पंचायत की कविता कुमारी ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भूमि विवादों के समाधान के लिए आयोजित इस जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ छौड़ाही थाना के पुलिस अधिकारियों ने भी सहयोग किया। जनता दरबार में सलाउद्दीन, सौरव कुमार, विवेक कुमार,अखिलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान क...