बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। छौड़ाही बाजार स्थित खाद विक्रेता रामाकांत महतो के उर्वरक प्रतिष्ठान परिसर पर प्रखंड खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन कुमार पोद्दार ने की। बैठक में उर्वरक की उपलब्धता और डीलरों के समक्ष आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संघ के सचिव रामाकांत महतो ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को उर्वरक बिक्री का मूल्य तो तय कर दिया गया है, लेकिन खुदरा विक्रेताओं के लिए उर्वरक का खरीद मूल्य एवं बिना टैगिंग के तय नहीं किया गया है।

ज्ञापन की मांग इसके कारण कोई भी थोक विक्रेता तय मूल्य से कम कीमत पर उर्वरक देने को तैयार नहीं है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसर...