बेगुसराय, नवम्बर 9 -- बेंग गांव में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छौड़ाही थाना पुलिस ने बेंग गांव से बाइक सवार दो युवकों को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार युवकों की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नुरुल्लापुर निवासी बिशेश्वर दास के पुत्र पिंकेश कुमार(23) तथा गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरकपुरा निवासी रामनंदन दास के पुत्र विकास कुमार (19) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बेंगा गांव में छापेमारी की गई।इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। त...