Begusarai News: छौड़ाही: बाजितपुर में तीन बीघा सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड की सहुरी पंचायत अंतर्गत बाजितपुर गांव में सोमवार को सरकारी आम रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान की पृष्ठभूमि मंझौल अनुमंडल कार्यालय से जारी संयुक्त आदेश के आलोक में थाना नंबर-03, खाता नंबर 218, खेसरा नंबर- 1539, रकवा- 3 बीघा 13 कट्ठा 17 धुर जमीन पर यह कार्रवाई की गई। बताया गया है कि छौड़ाही अंचल अधिकारी के अतिक्रमण वाद संख्या 05/2024-25 के तहत यह सरकारी जमीन लंबे समय से अतिक्रमित थी। इसे मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा पहले ही नोटिस जारी किया गया था।
ग्रामीणों का प्रतिरोध प्रशासन की टीम सोमवार की दोपहर जब अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसका प्रतिकार करना शुरू कर दिया। ग्रामीण अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे लेकिन मौके पर तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.