बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: नावकोठी। हसनपुर बागर पंचायत अंतर्गत शेखपुरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही कथित शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शेखपुरा वार्ड संख्या-10 निवासी रामप्रताप सहनी का पुत्र दिनेश सहनी अपने घर से देसी चुलाई शराब का निर्माण और बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के लिए एसआई पूनम कुमारी साहा को पुलिस बल के साथ भेजा गया। पुलिस टीम जब बताए गए ठिकाने पर पहुंची तो घर से एक व्यक्ति निकलकर भागने लगा। उसकी पहचान दिनेश सहनी के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस दौरान प्लास्टिक के जार में रखी पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में उत्पाद एवं ...