बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। मेहदौली मध्य विद्यालय में 'पुलिस दीदी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस दीदी अपर्णा भारती ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस दीदी ने छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने 'गुड टच और बैड टच' के बीच का फर्क बेहद सरल तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार या असहज करने वाले स्पर्श को नजरअंदाज न करें। ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या नजदीकी पुलिस को बेझिझक बताएं। उन्होंने बिहार पुलिस की त्वरित सेवा डायल-112, वूमेन हेल्पलाइन नंबर 181, बाल सहायता नंबर 1098 और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के उपयोग की विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफ...