बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- बखरी के सिद्ध शक्तिपीठ की आस्था Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता मुख्य बाजार के बीचोंबीच स्थित पुराना दुर्गा मंदिर सिद्ध शक्तिपीठ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सदियों पुरानी आस्था, शक्ति उपासना और लोक परंपराओं की जीवंत विरासत है। मां भगवती के इस दरबार को स्थानीय लोग सिद्धपीठ के रूप में मानते हैं। मान्यता है कि यहां मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। यही वजह है कि शारदीय नवरात्र के शुरू होने से ही यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्र के दूसरे दिन माँ के ब्रम्हचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। मंदिर की ख्याति बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नेपाल तक फैली हुई है। यह भी पढ़ें- Pakur News: काठशाल्ला गांव स्थित दुर्गा मंदिर में अंग्रेजों के शासनकाल से होती आ रही है अनवरत पूजामंदिर ...