Begusarai News: छठ से पहले एनएच को दुरुस्त करे एनएचएआई: शत्रुघ्न
बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: बछवाड़ा। राष्ट्रीय उच्च पथ-122 की जर्जरता पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों के प्रति नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिले की पश्चिमी सीमा रसीदपुर से बरौनी जीरोमाइल करीब 35 किलोमीटर की लंबाई में एनएच की हालत बेहद खतरनाक बनी हुई है। सड़क पर अनगिनत खतरनाक गड्ढों के कारण लगातार लोगों की जान जा रही है। बावजूद इसके एनएचएआई के अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली, काली पूजा व महापर्व छठ को लेकर इस सड़क पर लोगों की आवाजाही अत्यधिक बढ़ गई है। सड़क की जर्जर हालत के कारण इस होकर गुजरने वाले यात्रियों की जान सांसत में रहती है। उन्होंने रसीदपुर से जीरोमाइल तक सड़क की मरम्मत छठ से पहले करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.