बेगुसराय, नवम्बर 5 -- छठ से पहले जर्जर सड़कों का निरीक्षण Begusarai News: फोटो- बखरी में जर्जर सड़कों का जायजा लेते एसडीओ सनी कुमार सौरव तथा आरडब्लूडी के अधिकारी बखरी। निज संवाददाता लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए अनुमंडल प्रशासन ने जर्जर सड़कों की स्थिति सुधारने की पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में गुरुवार को एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने ग्रामीण कार्य विभाग आरडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली विभिन्न जर्जर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शकरपुरा से महादेवचक, महादेवचक से नदैल पुल, नदैल पुल से इमादपुर तथा सलौना पुस्तकालय से थाना तक जाने वाली सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सड़क की जर्जर...