Begusarai News: छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास
बेगुसराय, जुलाई 28 -- Begusarai News: वीरपुर,निज संवाददाता। जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने मंगलवार को डीहपर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में सर्वेश्वर नाथ मंदिर के पास छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह निर्माण 15वीं वित्त आयोग की योजना से किया जाएगा। इस पर 12 लाख 14 हजार रुपए खर्च होंगे। योजना के पूर्ण होने पर छठ महापर्व समेत अन्य धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित घाट की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला पार्षद ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र के लोगों द्वारा छठ घाट निर्माण की मांग की जा रही थी। लोक आस्था से जुड़े स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। वह क्षेत्र के हर गांव में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। मौके पर समाजसेवी रौशन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.