बेगुसराय, नवम्बर 9 -- छठ घाट की तैयारियां तेज Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नावकोठी स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुखिया राष्ट्रपति कुमार के नेतृत्व में छठ घाट का जायजा लिया। इस दौरान घाट की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विमर्श किया गया। मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठव्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निजी कोष से घाट की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस महापर्व में बड़ी संख्या...