बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: नावकोठी। थाना क्षेत्र के हलका संख्या-08 में कार्यरत चौकीदार राजेन्द्र पोद्दार के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक चौकीदार छतौना गांव निवासी 57 वर्षीय राजेन्द्र पोद्दार थे। उनके निधन की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, एसआई प्रवीण कुमार, विपिन कुमार ओझा, मिथिलेश कुमार, चौकीदार जितेंद्र कुमार, हरिबदन महतो, रणवीर कुमार, राम ईश्वर पासवान, चुम्मन पासवान, मो. अफरोज, महेन्द्र पासवान, शंकर महतो आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...